CG – धान खरीदी से पहले किसानों की समस्या को लेकर जिला पंचायत सदस्य ने एसडीएम को लिखा पत्र, समय पर समाधान की मांग पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//धान खरीदी शुरू होने से पहले किसानों को एग्रीस्टैक पंजीयन एवं अन्य फसल दर्ज होने के कारण हो रही परेशानी को लेकर जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मस्तूरी बजरंग वर्मा को पत्र लिखकर अवगत कराया है। उन्होंने किसानों की समस्या का समय पर समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू हो रही है। किसानों की एग्रीस्टैक अप्रूवल एवं नया धान पंजीयन, संशोधन और अन्य फसल दर्ज किया गया एवं DCS के माध्यम से गिरदावली किया गया, जिसमें किसानों को धान फसल के जगह अन्य फसल दर्ज किया गया है।
जिससे किसानों को धान बिक्री करने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे आय दिन किसानों को तहसील एवं समितियों के चक्कर काटना पड़ रहा है, उसके बावजूद किसानों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने पत्र में निवेदन किया है कि किसानों की समस्या को देखते हुए समय पर समाधान करने की सुनिश्चित करें, ताकि किसान समय पर अपना धान बेच सकें और उन्हें परेशान न होना पड़े।




