छत्तीसगढ़

CG-आग का तांडव : SI के मकान में लगी भीषण आग, देखते ही देखते खाक हुआ गृहस्थी का सामान…..

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक सब इंस्पेक्टर के घर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और घर के भीतर रखा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह AC में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के रत्नाबांधा इलाके की है।

जानकारी के मुताबिक SI के पद पर कार्यरत रामकृष्ण साहू के मकान में अचानक आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से घर में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एसी में शॉर्ट सर्किट आग लगने की वजह हो सकता है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल मकान मालिक की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इस वजह से आग से हुए कुल नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button