CG – द्रोणाचार्य संस्कृत विद्यालय सोनसरी में 2 दिवसीय वार्षिक खेलोत्सव का आयोजन, 14 और 16 नवंबर को होंगे रोमांचक मुकाबले पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//द्रोणाचार्य संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनसरी (संकुल केन्द्र बोहारडीह) में 2 दिवसीय वार्षिक खेलोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। खेलोत्सव दिनांक 14/11/2026 एवं 16/11/2026 को विद्यालय खेल मैदान में सुबह 11:00 बजे से आयोजित होगा।
इस वर्ष खेलोत्सव की थीम खेलें, बढ़ें, जीतें – स्वस्थ भारत, समर्थ भारत” रखी गई है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्र-छात्राओं से खेल महाकुंभ में अपनी सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। सभी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।
खेलों के उद्देश्य…
शारीरिक व मानसिक विकास
टीम भावना एवं अनुशासन
सौहार्द एवं सहयोग
स्वस्थ एवं सशक्त समाज
पहला दिन – दिनांक 14-11-2026 को होने वाले खेल…
1.स्लो साइकिल रेस
2.रस्साकस्सी
3.लंबी कूद
4.गोला फेंक
5.बैडमिंटन
दूसरा दिन – दिनांक 16-11-2026 को होने वाले खेल…
1.कबड्डी (बालक एवं बालिका)
2.खो-खो
3.क्रिकेट (बालक एवं बालिका)
4.100 मीटर दौड़
5.कैरम
खेलोत्सव में अन्य खेल भी होंगे जैसे
दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, रिले रेस, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज
स्थान : विद्यालय खेल मैदान, सोनसरी
समय : प्रातः 11:00 बजे से
विद्यालय परिवार के अनुसार खेलोत्सव का उद्देश्य बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना, उन्हें शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाना और अनुशासन व टीम भावना का विकास करना है।




