अन्य ख़बरें

छत्तीसगढ़ में कैंसर की 137 दवाएं सस्ती, मेडिकल स्टोर और अस्पतालों में नई रेट लिस्ट लगाना जरूरी, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

डेस्क : छत्तीसगढ़ में कैंसर मरीजों को बड़ी राहत मिली है। अब राज्य में कैंसर की 137 दवाएं नई तय कीमतों पर मिलेंगी। इन दवाओं की कीमतें घटाई गई हैं और नई दरें 9 नवंबर 2026 से लागू हो चुकी हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने दवा कंपनियों, मेडिकल स्टोर, अस्पतालों और कैंसर उपचार केंद्रों को नई कीमतों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। तय कीमत से ज्यादा पैसे वसूलने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नियंत्रक के मुताबिक, केंद्र सरकार के राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने 17 अक्टूबर 2026 को 137 कैंसर रोधी दवाओं की कीमतों में संशोधन (Cancer Medicines Price) का आदेश जारी किया था। इसका उद्देश्य कीमतों में कटौती का फायदा सीधे मरीजों तक पहुंचाना है।

अस्पतालों-मेडिकल स्टोर पर लगानी होगी नई रेट लिस्ट

सभी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और दवा दुकानों को नई कीमतों की सूची (Cancer Medicines Price)  ऐसी जगह लगानी होगी, जहां मरीज और उनके परिजन उसे आसानी से देख सकें। अस्पताल अपनी वेबसाइट पर भी यह सूची (Cancer Medicines Price) उपलब्ध करा सकते हैं। इसके साथ ही अस्पतालों को कैंसर की दवाओं की पुरानी और नई कीमतों (Cancer Medicines Price) का मिलान करना होगा।

प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि मरीजों से नई तय कीमत (Cancer Medicines Price) से ज्यादा रकम नहीं ली जाए। दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने को भी कहा गया है, ताकि इलाज के दौरान मरीजों को दवाओं की कमी का सामना न करना पड़े।

ज्यादा कीमत वसूलने पर होगी कार्रवाई

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कोई अस्पताल, मेडिकल स्टोर या दवा विक्रेता तय कीमत (Cancer Medicines Price)  से ज्यादा पैसे लेता है तो उसके खिलाफ औषधि मूल्य नियंत्रण आदेश 2013 और दूसरे लागू नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान संबंधित संस्थानों को अधिकारियों को जरूरी जानकारी और सहयोग देना भी अनिवार्य होगा।

यहां कर सकते हैं शिकायत

अगर किसी मरीज से कैंसर की दवा के लिए तय कीमत (Cancer Medicines Price) से ज्यादा पैसे लिए जाते हैं या दवा उपलब्ध नहीं होती है, तो इन माध्यमों से शिकायत की जा सकती है:

    छत्तीसगढ़ मूल्य निगरानी एवं संसाधन इकाई: 9340597097

    NPPA हेल्पलाइन: 1800-111-255

    फार्मा सही दाम ऐप या पोर्टल

    ईमेल: cg-pmru@cg.gov.in

    NPPA ईमेल: monitoring-nppa@gov.in

    नियंत्रक कार्यालय: controllerraipur@gmail.com

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मरीजों और उनके परिजनों से अपील की है कि कैंसर की दवा खरीदते समय नई कीमत जरूर जांचें। अगर कोई तय दर से ज्यादा पैसे मांगता है या दवा उपलब्ध नहीं कराता है, तो इसकी शिकायत संबंधित विभाग से करे

Related Articles

Back to top button