छत्तीसगढ़

CG- NH-353 पर काल बनकर खड़ा था ट्रक, मरीज को लेकर निकली एंबुलेंस खड़े ट्रक में जा घुसी, हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत….

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में NH-353 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां मरीज को इलाज के बाद ओडिशा लेकर लौट रही एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बागबाहरा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, एंबुलेंस क्रमांक CG 04 NH 7746 मरीज को इलाज के बाद ओडिशा लेकर जा रही थी। इसी दौरान बागबाहरा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर देवाशीष स्कूल के पास एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़ी ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद एंबुलेंस में सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई।

हादसा इतना भ्यावह था कि दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दो महिला समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों की मदद से एंबुलेंस में फंसे घायलों और शवों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल बाहबाहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद पहुंचाया. दोनों महिलाओं के शव के पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।

Related Articles

Back to top button