CG- बाइक पर खुलेआम रोमांस : खुल्लम-खुल्ला प्यार करते नजर आए लव बर्ड, पर्यटकों के उड़े होश, देखिए वायरल VIDEO

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाला मैनपाट इन दिनों एक अलग ही वजह से चर्चा में है। यहां के एक पर्यटन स्थल से कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कपल खुलेआम एक-दूसरे को गले लगाकर रोमांस करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पर्यटन स्थलों पर सार्वजनिक व्यवहार और मर्यादा को लेकर बहस छिड़ गई है।
वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि, यह कपल किसी लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर एक-दूसरे के साथ नजदीकियां बढ़ा रहा है। हैरानी की बात यह है कि, घटना के वक्त वहां आसपास कई अन्य पर्यटक और परिवार भी मौजूद थे, जो इस नज़ारे को देखकर असहज और हैरान रह गए। हालांकि, वीडियो किसने और कब बनाया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह क्लिप आग की तरह फैल चुकी है।
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर अपलोड हुआ, इस पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। स्थानीय स्तर से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तक लोग दो गुटों में बंटे नजर आ रहे हैं। एक पक्ष का मानना है कि पर्यटन स्थल सार्वजनिक जगह होते हैं, जहां परिवार और बच्चे भी आते हैं। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर शालीनता और मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए। दूसरे पक्ष का तर्क है कि यह निजी पलों का मामला है, जिसे बिना सहमति के रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर वायरल करना और लोगों की प्राइवेसी में दखल देना गलत है।
मैनपाट अपनी नैसर्गिक खूबसूरती, वॉटरफॉल, तिब्बती सेटलमेंट और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है, जहां हर साल छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे राज्यों से भी हजारों सैलानी पहुंचते हैं। इस वायरल घटना के बाद अब स्थानीय लोगों और पर्यटन प्रेमियों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि क्या पर्यटन स्थलों पर इस तरह के खुले प्रदर्शन पर रोक लगनी चाहिए और क्या प्रशासन को ऐसे मामलों में सख्ती बरतनी चाहिए।



