छत्तीसगढ़

CG- चाकूबाजी से दहला इलाका : डीजे में डांस को लेकर किया ताबड़तोड़ हमला, एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, इलाके में तनाव का माहौल…..

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। देखते ही देखते एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर चाकू, लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हिंसक वारदात में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्दा का है। गांव में डीजे प्रोग्राम हो रहा था। इसी दौरान दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि एक गुट ने दूसरे गूट पर चाकू और लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिया।

घटना में ग्राम कोमा निवासी डेनिल दीवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आरोपियों के हमले में मनु दीवान, सामनाथ दीवान और मनीष दीवान गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों घायलों को उपचार के लिए महासमुंद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर तीनों का उपचार जारी है।

बताया जा रहा हैं कि डीजे प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। इसी बीच आंवराडबरी ओर कन्हारपुरी के युवकों के बीच डांस को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने चाकू, लाठी, डंडों से हमला कर दिया। घटना में एक की मौत हो गई और तीन गंभीर हो गए।

हत्या और मारपीट की जानाकरी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की गई। सनसनीखेज हत्याकांड के बाद से गांव में तनाव है। आक्रोशित लोगों ने घटना को लेकर प्रदर्शन करते हुए आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने की मांग पुलिस से की है। फिलहाल घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button