अन्य ख़बरें

CG – अमलडीहा में टेनिस बॉल प्रतियोगिता का फाइनल लाहोद ने जीता खिताब तीसरे औऱ चौथे इनाम पऱ इन टीमों नें मारी बाजी सरपंच के हाथों मिला ट्रॉफी पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//अमलडीहा उदईबंद में चल रही टेनिस बॉल प्रतियोगिता का फाइनल 15 नवंबर को लाहोद और सुधेली के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में लाहोद ने बाजी मारते हुए फाइनल पर कब्जा किया।

फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दर्शकों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का जमकर उत्साह बढ़ाया। अंत में लाहोद की टीम ने बेहतर खेल दिखाते हुए जीत हासिल की।

तीसरे स्थान पर अमलकुंडा की टीम रही और चौथे स्थान पर मुकुंदपुर की टीम रही।

विजेताओं को सरपंच कांति किरण पटेल ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल न सिर्फ खिलाड़ियों को स्वस्थ रखता है, बल्कि इससे नाम और शोहरत भी खूब मिलती है। सभी खिलाड़ियों को खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी टीमों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button