राशिफल

आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

मेष- 18 नवंबर, 2026 बुधवार को कुंभ राशि का चंद्रमा आपके लिए ग्यारहवें भाव में है. आपका दिन मित्रों और सामाजिक कामों के भागदौड़ में बीतेगा. धन खर्च भी बढ़ा रहेगा. नए मित्र बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायी होंगे. सरकारी कामों में सफलता मिलेगी. बड़ों का सहयोग मिलेगा और आनंद में वृद्धि होगी. दूर या विदेश स्थित संतान या रिश्तेदार के शुभ समाचार मिलेंगे. धन लाभ हो सकता है. छोटी यात्रा का आयोजन हो सकता है.

वृषभ- 18 नवंबर, 2026 बुधवार को कुंभ राशि का चंद्रमा आपके लिए दसवें भाव में है. आज नए काम की शुरुआत करेंगे. भाग्य आपके साथ है. नौकरीपेशा वालों के लिए दिन अच्छा है. आय बढ़ेगी और पदोन्नति हो सकती है. आप सरकार से लाभ प्राप्त कर सकेंगे. वैवाहिक जीवन में मेल-जोल बना रहेगा. उच्चाधिकारी प्रशंसा करके आपका उत्साह बढ़ाएंगे. जो कार्य कई दिनों से अधूरे पड़े हैं, वे पूरा होंगे. पति-पत्नी के बीच रोमांस बना रहेगा.

मिथुन- 18 नवंबर, 2026 बुधवार को कुंभ राशि का चंद्रमा आपके लिए नवें भाव में है. आज आपको थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा. थकान और आलस्य रहेगा. सोचे अनुसार काम नहीं हो सकेगा. मन में चिंता रहेगी. ऑफिस में सहकर्मी निराश करेंगे. उच्चाधिकारियों से किसी भी विवाद को आज टालें. नुकसान हो सकता है. आज विरोधियों से भी बचकर रहें. व्यापार में भी नुकसान से बचें. लालच में न आएं. प्रेम जीवन सामान्य बना रहेगा. जीवनसाथी से पुराना विवाद हल हो सकता है. आज संतान संबंधी चिंता हो सकती है. अचानक कोई खर्च आने से चिंता होगी. स्वास्थ्य के मामले में दिन अनुकूल रहेगा.

कर्क- 18 नवंबर, 2026 बुधवार को कुंभ राशि का चंद्रमा आपके लिए आठवें भाव में है. वैचारिक रूप से नकारात्मकता छायी रहेगी. आज दिनभर शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी. इससे आपका मन काम में नहीं लगेगा. आपको नकारात्मकता से दूर रहने की सलाह दी जाती है. क्रोध पर भी आज संयम रखना पड़ेगा. खर्च अधिक होगा. परिजनों के साथ विवाद न हो इसका ध्यान रखें. आज नए काम प्रारंभ न करें. नए परिचय भी कुछ खास लाभदायी सिद्ध नहीं हो पाएंगे. सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहना ही लाभदायी होगा.

सिंह- 18 नवंबर, 2026 बुधवार को कुंभ राशि का चंद्रमा आपके लिए सातवें भाव में है. आज जीवनसाथी से विचारों में मतभेद होने से दुखी होंगे. पति अथवा पत्नी की तबीयत खराब होने की आशंका रहेगी. आज आप सांसारिक विषयों से दूर रहेंगे. प्रेम जीवन में भी कठिनाई होगी. अपने प्रिय की किसी बात का बुरा भी लग सकता है. बिजनेस में पार्टनरशिप को लेकर ध्यान रखें. नौकरीपेशा लोगों को दिन धैर्य के साथ बिताना चाहिए. प्रतिष्ठा को कलंक न लगे, ध्यान रखें. दोस्तों से मिलकर आप खुश होंगे. वित्तीय मोर्चे पर किसी नए निवेश की ओर आकर्षित होने से पहले उसकी पूरी जांच जरूर करें.

कन्या- 18 नवंबर, 2026 बुधवार को कुंभ राशि का चंद्रमा आपके लिए छठे भाव में है. परिवार में आनंद एवं उत्साह रहने से मन प्रसन्न रहेगा. जीवनसाथी से तनाव दूर होगा. अपने प्रिय पात्र के साथ समय बिता सकेंगे. स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होने से राहत मिलेगी. काम में सफलता और यश मिलेगा. ऑफिस में सहकर्मी सहायता करेंगे. अधिकारी भी प्रशंसा करेंगे. व्यापार में विरोधियों से नुकसान होने की आशंका है. हालांकि धैर्य से काम लें. व्यापार में जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें.

तुला- 18 नवंबर, 2026 बुधवार को कुंभ राशि का चंद्रमा आपके लिए पांचवें भाव में होगा. आज कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति का प्रयोग करेंगे. कार्यस्थल पर आपकी तारीफ होगी. बौद्धिक प्रवृत्तियों या चर्चा में भाग लेना पसंद आएगा. किसी मीटिंग में सम्मान प्राप्त करेंगे. संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा. उनकी प्रगति होगी. मित्रों का सहयोग मिलेगा. प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद रहेगा. परिजनों के साथ भी दिन अच्छा गुजरेगा. हालांकि अत्यधिक विचारों से मन विचलित होगा. आज सभी कार्य करने की कोशिश करें. निवेश को लेकर अभी कोई योजना नहीं बनाएं.

वृश्चिक- 18 नवंबर, 2026 बुधवार को कुंभ राशि का चंद्रमा आपके लिए चौथे भाव में है. आज किसी बात का डर रहेगा. कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग नहीं मिलने से निराश होंगे. सगे-संबंधियों से संघर्ष विचलित कर सकता है. माता का स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है. आर्थिक हानि और अपयश मिलने की आशंका है. आज जमीन, संपत्ति या वाहन का सौदा न करें. पानी वाली जगह से दूर रहें. वाहन धीमे चलाएं. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय अनुकूल नहीं है. मौसमी बीमारी होने की आशंका है. प्रेम जीवन में स्थितियों को सामान्य करने के लिए अतिरिक्त प्रयास की जरूरत होगी.

धनु- 18 नवंबर, 2026 बुधवार को कुंभ राशि का चंद्रमा आपके लिए तीसरे भाव में है. आज आप पर गूढ़ रहस्यवाद और आध्यात्मिकता का रंग चढ़ेगा. इस विषय को गहराई से जानने का प्रयास करेंगे. नए काम के लिए प्रेरित होंगे. कार्यस्थल पर आपका मन लगेगा. नया काम करने में उत्साह रहेगा. व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजना बनाएंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा. किसी छोटी यात्रा की संभावना है. मित्रों और सगे-संबंधियों के साथ आपकी मुलाकात सुखद रहेगी. भाग्य आपके साथ है. व्यापार में प्रगति होगी. आर्थिक लाभ हो सकता है. आय के नए स्रोत बनने की संभावना है.

मकर- 18 नवंबर, 2026 बुधवार को कुंभ राशि का चंद्रमा आपके लिए दूसरे भाव में होगा. वाणी पर संयम रखेंगे, तो बहुत सी कठिनाइयों से बच सकेंगे. आज सावधानी से बात करें. कार्यस्थल पर कोई पुराना विवाद फिर खड़ा हो सकता है. परिजनों से छोटे-मोटे मतभेद परेशान करेंगे. आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा. बाहर खाने-पीने से आपको बचना चाहिए. शेयर या सट्टे में पूंजी निवेश कर सकेंगे. मानसिक भय और असंतोष होगा. विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान नहीं देंगे. किसी बात की अनावश्यक चिंता रहेगी. हालांकि दोपहर बाद स्थिति में सुधार होगा. आपका सकारात्मक रवैया नुकसान से बचा सकता है.

कुंभ- 18 नवंबर, 2026 बुधवार को कुंभ राशि का चंद्रमा आपके लिए पहले भाव में है. आज आपका दिन प्रफुल्लित रहेगा. सगे-संबधियों, मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में उत्सव का वातावरण रहेगा. सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद लेंगे. कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा. अपने प्रिय को दिल की बात कहकर खुशी महसूस होगी. आज बाहर जाने में सावधानी रखें. मौसमी बीमारियों का डर बना रहेगा. आर्थिक दृष्टि से लाभदायक दिन है. आध्यात्म और चिंतन में गहरी रुचि लेंगे. कार्यस्थल पर अपने काम में ध्यान रखेंगे, इससे बड़ा टारगेट पूरा करने में मदद मिलेगी. व्यापार में अतिरिक्त मेहनत से ज्यादा लाभ कमा सकेंगे.

मीन- 18 नवंबर, 2026 बुधवार को कुंभ राशि का चंद्रमा आपके लिए बारहवें भाव में है. आज एकाग्रता से सारे काम करेंगे. परिणामस्वरूप मानसिक चिंता होगी. कार्यस्थल पर आपका मन नहीं लगेगा. काम के बढ़ते बोझ से चिंता हो सकती है. आज धार्मिक कामों में खर्च होगा. स्वजनों से दूर जाना होगा. कोर्ट-कचहरी के कामों में सावधानी बरतें. किसी से वाद-विवाद हो सकता है. वाणी पर संयम रखें. किसी नए निवेश को लेकर लालच में न आएं. आज का दिन मिश्रित फलदायक है. विद्यार्थियों के लिए भी समय सामान्य है. गृहस्थ जीवन में आपको जीवनसाथी की भावना का आदर करना होगा.

Related Articles

Back to top button