
22/नवंबर/2026 दुर्ग:-भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के शक्ति केंद्र मचांदूर चिरपोटी की आवश्यक बैठक आज ग्राम पंचायत मचांदूर स्थित राजपूत भवन में संपन्न हुई।बैठक में संगठन की मजबूती,बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण शामिल हुए।बैठक में प्रमुख रूप से -केंद्र एवं राज्य सरकार कि जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने,बूथ स्तर पर मतदाता संपर्क अभियान को तेज करने, तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर चर्चा हुई।साथ ही अंतिम रविवार को देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक संख्या में सुनने एवं सुनाने की जिम्मेदारी सभी बूथ अध्यक्षों को दी गई।सभी बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथ पर “मन की बात” कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनेंगे और आमजन को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर,शक्ति केंद्र प्रभारी सरस्वती साहू,महामंत्री प्रवीण यदु, पूर्व मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, फलेंद्र सिंह राजपूत,लेखराम साहू,महिला प्रमुख सीमा देवांगन,इमरान खान,नागेश्वर साहू,नितेश साहू,संजय कुमार, संतोष कुमार साहू,सोमन लाल साहू,योगेंद्र साहू,डोमेश्वर मेश्राम,मकसूदन मेश्राम,लालचंद मेश्राम,शंकर मेश्राम,हेमराय साहू, घनश्याम साहू,हिमांशु देवांगन, अशोक देवांगन,तुकाराम साहू, ओंकार साहू,धनराज साहू,दयालु राम यादव,हेमंत साहू,ओमनलाल साहू,ननकू राम यदु,जगदीश साहू सहित अधिक संख्या में ग्रामीणजन एवं कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहें।



