28 छक्के, 7 चौके… वैभव सूर्यवंशी ने 53 बॉल में ठोके 204 रन, डबल सेंचुरी जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड पढ़े पूरी ख़बर

खेल डेस्क//इंडिया ए औऱ यूएई के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के ग्रुप बी का 11वां मैच खेला गया. इस मैच में यूएई की टीम ने टॉस जीता पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत के सामने यूएई ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए. टीम इंडिया को जीत के लिए 250 रनों का लक्ष्य मिला, जिसको भारतीय क्रिकेट टीम में 14.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 214 बॉल बाकी रहते हुए 254 रन बनाकर 7 विकेट से जीत हासिल कर ली. भारत के लिए बॉल के साथ अरशद खान ने 4 विकेट हासिल किए.
वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ दिया है. भारत के 15 साल के इस बल्लेबाज ने मात्र 52 बॉल में 28 छक्के 7 चौकों की मदद से डबल सेंचुरी लगाई. वो 15 साल की उम्र में 50 ओवर फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाजी बन गए हैं।
इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 53 बॉल पर 204 रनों की पारी खेली. उन्होंने अकेले दम पर टीम इंडिया को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है.
इस धमाकेदार पारी के साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच डाला है. वो उन्होंने एक नहीं बल्कि दो-दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ इस मुकाबले में 204 रनों की मैराथन पारी खेलने के साथ ही 5 बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
वैभव सूर्यवंशी लिस्ट ए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 200 रन बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 52 बॉल में 200 रन पूरे कर अपनी करियर की पहली डबल सेंचुरी लगाई है. उनसे पहले ये रिकॉर्ड चैड बोवेस के नाम था, जो कैंटरबरी के खिलाड़ी थी, उन्होंने 103 बॉल में दोहरा शतक लगाया था.
लिस्ट ए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 200 (गेंदों के हिसाब से)
52 वैभव सूर्यवंशी इंडिया ए बनाम यूएई 2026
103 चैड बोवेस कैंटरबरी बनाम ओटागो क्राइस्टचर्च 2024
114 एन जगदीसन टीएन बनाम अरुणाचल बेंगलुरु 2022
114 हैरी ब्रुक इंग्लैंड बनाम एसएल रावलपिंडी 2026।
वैभव सूर्यवंशी बने छक्कों के बादशाह
वैभव सूर्यवंशी छक्कों के भी बादशाह इस पारी के साथ बन चुके हैं. उन्होंने इस पारी में कुल 28 छक्के लगाए. इसके साथ ही वैभव सभी प्रोफेशनल क्रिकेट फॉर्मेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विश्व के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने एक पारी में सबसे ज्यादा 28 रन बनाए हैं. उनसे पहले 26 छक्के तन्मय अग्रवाल ने हैदराबाद की ओर से अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बनाए थे।
सभी प्रोफेशनल क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज़्यादा छक्के
28 वैभव सूर्यवंशी इंडिया A बनाम UAE 2026
26 तन्मय अग्रवाल हैदराबाद बनाम अरुणाचल हैदराबाद 2024 (रणजी)
23 कॉलिन मुनरो ऑकलैंड बनाम सेन डिस नेपियर 2015 (प्लंकेट शील्ड)
23 डार्सी शॉर्ट वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वींसलैंड सिडनी 2018 (वन डे कप)
वैभव ने ऑस्टेलिया के स्टार क्रिकेटर को भी पछाड़ा
इस शतक के साथ वैभव वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं. वैभव सूर्यवंशी ने 28 बॉल में सेंचुरी लगाई है. उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 29 बॉल में शतक लगाया था.
सबसे तेज लिस्ट ए सेंचुरी (गेंदों के हिसाब से)
28 वैभव सूर्यवंशी इंडिया A बनाम UAE 2026
29 जेक फ्रेज़र-मैकगर्क साउथ ऑस्ट्रेलिया बनाम तस्मानिया एडिलेड 2023
31 एबी डिविलियर्स SA बनाम WI जोबर्ग 2015
32 सकीबुल गनी बिहार बनाम अरुणाचल रांची 2025
33 ईशान किशन झारखंड बनाम कर्नाटक अहमदाबाद 2025।



