बाल विवाह मुक्त बेमेतरा का लें संकल्प – कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिलेवासियों से की अपील
बेमेतरा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई IAS)

बाल विवाह मुक्त बेमेतरा का लें संकल्प – कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिलेवासियों से की अपील
संजू जैन जिला संवाददाता :7000885784
बेमेतरा: कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने बाल विवाह रोकथाम हेतु बेमेतरा जिले के निवासियों के नाम संदेश जारी कर बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का संकल्प लेने की अपील की है।
कलेक्टर ने अपने संदेश में कहा है कि “प्रिय बेमेतरा जिलेवासियों,*बाल विवाह न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि सामाजिक अभिशाप भी है। बाल विवाह से बच्चों का शारीरिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं सामाजिक विकास अवरुद्ध होता है, बल्कि बाल अधिकारों का गंभीर हनन भी है।”*
कलेक्टर ने कहा है कि बाल विवाह की रोकथाम हेतु भारत सरकार द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का संचालन किया जा रहा है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 27 नवंबर को International Day for the Elimination of Child, Early and Forced Marriage घोषित किया गया है। इस दिवस का उद्देश्य बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना एवं इसके उन्मूलन हेतु सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना है।

*कलेक्टर ने सभी से सहयोग की अपील की*
कलेक्टर सुश्री ममगाईं ने बेमेतरा जिले की जनता, समाजसेवियों, हितधारकों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि छत्तीसगढ़ में बाल विवाह के पूर्णतः उन्मूलन के लिए 27 नवंबर 2026 को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन करें।
साथ ही स्कूलों, कॉलेजों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जन जागरूकता हेतु विशेष सघन गतिविधियों का आयोजन करें तथा इन कार्यक्रमों में बाल विवाह नहीं किये जाने तथा बाल विवाह का विरोध किये जाने की शपथ लें।
कलेक्टर ने आगे कहा है कि
आइए, संकल्प लें कि बाल विवाह की रोकथाम में हम सहभागी बनेंगे एवं बेमेतरा जिले को बाल विवाह मुक्त कर समाज के विकास में नया आयाम जोड़ेंगे।




