आईटीआई दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्य अतिथि विजय सिन्हा ने प्रदान किए प्रमाण पत्र; युवाओं को दिया आत्मनिर्भर बनने का संदेश
विजय सिन्हा अध्यक्ष नगरपालिका बेमेतरा

आईटीआई दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्य अतिथि विजय सिन्हा ने प्रदान किए प्रमाण पत्र; युवाओं को दिया आत्मनिर्भर बनने का संदेश
संजू जैन जिला संवाददाता बेमेतरा :7000885784
बेमेतरा: शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बेमेतरा में दीक्षांत समारोह का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विजय सिन्हा ने कहा कि आईटीआई युवाओं को तकनीकी शिक्षा और व्यावहारिक कौशल प्रदान करने का महत्वपूर्ण केंद्र है। आज के आधुनिक युग में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि तकनीकी दक्षता और हुनर भी बेहद जरूरी है। आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा रोजगार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प युवाओं को कौशलयुक्त बनाकर आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है। तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवा न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं, बल्कि देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
विजय सिन्हा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत, अनुशासन, लगन और निरंतर सीखने की भावना आवश्यक है। आज प्राप्त प्रमाण पत्र आपके परिश्रम और प्रशिक्षण का प्रमाण है। इसे अपने भविष्य की नई शुरुआत बनाएं और अपने हुनर के दम पर आगे बढ़ें।
उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं। उनके कौशल, प्रतिभा और आत्मविश्वास से विकसित भारत का सपना साकार होगा।
इस अवसर पर आईटीआई के अध्यक्ष रमन अग्रवाल बक्शी सर सभापति राजकुमार खांडे वर्मा ज्योति भगत सहित अधिकारी-कर्मचारी, प्रशिक्षकगण, प्रशिक्षणार्थी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




