छत्तीसगढ़

CG- सस्पेंड ब्रेकिंग : प्रशिक्षु SI जयराम साहू निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…..

सक्ती। जिले के हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम डोमाडीह में जुआ रेड के दौरान युवक के तालाब में कूदकर लापता होने और बाद में शव मिलने के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशिक्षु उप निरीक्षक जयराम साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के बाद उन्हें पुलिस लाइन अटैच किया गया है।

जानकारी के अनुसार, डोमाडीह गांव में जुआ रेड के दौरान महेशराम केंवट तालाब में कूदकर लापता हो गया था। करीब 48 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद तालाब से उसका शव बरामद किया गया था। इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशिक्षु थाना प्रभारी जयराम साहू पर मारपीट के आरोप लगाए थे और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

पुलिस विभाग के अनुसार, प्रशिक्षु उप निरीक्षक जयराम साहू का बिना वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिए अकेले जुआ रेड करने मौके पर पहुंचना गंभीर लापरवाही माना गया है। इसी आधार पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

प्रशिक्षु उप निरीक्षक जयराम साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है। वहीं, पूरे मामले की जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। जांच की जिम्मेदारी SDOP डभरा को सौंपी गई है।

अब जांच अधिकारी घटना के दौरान पुलिस की कार्रवाई, वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिए जाने और पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पड़ताल करेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

युवक की मौत के बाद पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को मामले में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button