CG- कांग्रेस नेता उमेश रगड़े के खिलाफ FIR दर्ज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला…..

रायपुर। राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता उमेश रगड़े की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कारोबारी को धमकाने और मारपीट के पुराने मामले में दर्ज रिपोर्ट वापस लेने के लिए दबाव बनाने के आरोप में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। कारोबारी विजय जेठानी की शिकायत पर आजाद चौक थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और 351(4) के तहत मामला दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता कारोबारी विजय जेठानी के मुताबिक, 22 नवंबर को उन्हें फोन कर मारपीट के पुराने मामले में दर्ज रिपोर्ट वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
कारोबारी ने इस संबंध में आजाद चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांग्रेस नेता उमेश रगड़े के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वायरल ऑडियो की भी होगी जांच
इस पूरे मामले में एक कथित वायरल ऑडियो भी सामने आया है। पुलिस अब ऑडियो की सत्यता और उसमें हुई बातचीत की जांच कर रही है। जांच के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है।
मारपीट के पुराने मामले में भी कार्रवाई
बताया जा रहा है कि यह विवाद पहले दर्ज मारपीट के मामले से जुड़ा हुआ है। इस प्रकरण में अतुल तलमेल जेल में है, जबकि गोलू रगड़े और उमेश रगड़े फरार बताए जा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस धमकी देने के आरोप, वायरल ऑडियो और पुराने मारपीट मामले के बीच संबंधों की जांच कर रही है।



