अन्य ख़बरें

CG – मस्तूरी में 6 करोड़ के अधूरे विकास कार्यों पर प्रशासन सख्त सरपंचों को नोटिस – 6 महीने से लंबित कामों का एक सप्ताह में मांगा हिसाब पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//जनपद पंचायत मस्तूरी क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में विधायक निधि, सांसद निधि, जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफटी) और जी-राम-जी मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृत 6 करोड़ रुपये से अधिक के निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं। कई पंचायतों में लाखों रुपये का आहरण और अनुबंध होने के बावजूद 6 महीने से अधिक समय बीतने पर भी कार्य पूर्ण नहीं हुए हैं। इसे लेकर प्रशासन ने अब सख्ती शुरू कर दी है।

डीएमएफटी ने एक सप्ताह में मांगी जानकारी…

खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफटी) की ओर से 19 नवंबर को जारी पत्र में स्वीकृत अपूर्ण एवं अप्रारंभ कार्यों की जानकारी मांगी गई है। संबंधित एजेंसियों को कार्यों की वर्तमान स्थिति, फोटोग्राफ और पूर्णता की संभावित तिथि प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

लंबे समय से अप्रारंभ और अब पूरा कराना संभव नहीं होने वाले कार्यों की राशि वापस करने तथा निरस्तीकरण का प्रस्ताव भेजने को कहा गया है। इसके लिए एक सप्ताह की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं होने पर कार्रवाई…

प्रशासन ने लंबित निर्माण कार्यों की निगरानी तेज कर दी है। नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं देने और निर्धारित समय में कार्य पूरा नहीं कराने वाले जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

गांवों में सड़क, भवन, नाली सहित मूलभूत सुविधाओं के लिए करोड़ों रुपये स्वीकृत किए गए हैं। लेकिन निर्माण कार्य अधूरे रहने से ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। 6 महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी कार्य लंबित रहने पर पंचायतों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

सरपंचों को नोटिस, मैदान में उतरे अधिकारी…

जनपद पंचायत के एसडीओ एवं संबंधित इंजीनियर ग्राम पंचायतों में पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। निर्धारित समय में कार्य पूर्ण नहीं कर दी गई है।

अब प्रशासनिक कार्रवाई के बाद यह देखना होगा कि संबंधित पंचायतें कब तक निर्माण कार्य पूर्ण कराती हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय पर काम पूरा हो जाता, तो उन्हें सड़क, नाली, भवन जैसी बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल जाता। अब प्रशासन की सख्ती से उम्मीद है कि रुके हुए काम जल्द पूरे होंगे।

Related Articles

Back to top button