छत्तीसगढ़

CG Accident ब्रेकिंग : ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत, आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर लगाया जाम…..

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार (29 नवंबर) को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार युवती को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती उछलकर सड़क पर जा गिरी। गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने शव उठाने का विरोध करते हुए चक्काजाम कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, खरसिया के रानीसागर इलाके में हादसा हुआ है। ट्रैलर की टक्कर से स्कूटी सवार युवती सड़क पर जा गिरी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी। आक्रोशित होकर उन्होंने सड़क के बीच बाइक रखकर चक्काजाम कर दिया। फिलहाल मृतिका की पहचान नहीं हो पाई है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर चक्काजाम खत्म कराने का प्रयास किया। हालांकि आक्रोशित जनता ने मृतिका के शव को उठाने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि जिस ट्रैलर ने टक्कर मारी, उसका चालक फरार हो गया।

पुलिस किसी तरह स्थानीय ग्रामीणों को समझाइश देकर चक्काजाम खत्म कराने की कोशिश कर रही है। इसके बाद ही शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। मार्ग पर आवागमन बाधित होने से वाहनों के पहिए थम गए हैं।

Related Articles

Back to top button