Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – सडक दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु शहीद पार्क में बिना नंबर प्लेट एवं रफ ड्रायविंग कर यातायात नियमो का उल्लंधन करते पाए गए 17 वाहन चालको पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया…

शहर में घुम रहे बिना नंबर प्लेट एवं रफ ड्रायविंग के वाहनो पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

17 वाहनो पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

सभी आम जनो को यातायात नियमो का पालन करने समझाईश दी गई

जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में बस्तर पुलिस के द्वारा लगातार हो रही सडक दुघर्टनाओ में दिन-प्रतिदिन बढती जा रही है, जिसके रोकथाम हेतु लगातार यातायात अभियान आम जनता को जागरूक किया जा रहा है।

वही शहर में यातायात नियमो का उल्लंधन करते पाये गये वाहन चालको पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया।

इसी कडी में पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश, श्रीमाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में शहर में बढती हुई सडक दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु शहीद पार्क में बिना नंबर प्लेट एवं रफ ड्रायविंग कर यातायात नियमो का उल्लंधन करते पाये गये 17 वाहन चालको पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है एवं यातायात संबंधी नियमो का पालन करने स्पष्ट समाझाईश दिया गया है।

Related Articles

Back to top button