Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

मोंगरा किशन पटेल चुनी गई जिला पंचायत महासमुंद की अध्यक्ष समर्थकों में ख़ुशी की लहर पढ़े पूरी ख़बर

महासमुंद// त्रिस्तरीय चुनाव संपन्न होने के बाद धीरे-धीरे जिला पंचायत जनपद पंचायत और नगर पंचायतो में अध्यक्ष उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न हो रहा है इसी कड़ी में जिला पंचायत महासमुंद में अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन के क्रम में आज महासमुंद जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमें मोंगरा किशन लाल पटेल को 10 वोट मिले और विपक्षी को 5 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार मोंगरा पटेल अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। आप महासमुंद जिले के क्षेत्र क्रमांक 15 से जिला पंचायत सदस्य हैं। आप सरायपाली क्षेत्र के पाटसेन्द्री ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम हुड़ारखार निवासी किशनलाल पटेल की धर्मपत्नी हैं। आपको अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति से अध्यक्ष उषा पटेल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वय द्वारिका पटेल और प्रेमशिला नायक,कोषाध्यक्ष दिनेश चौधरी,सचिव भोजराम पटेल,विजय पटेल (डभरा), महिला संयोजिका तारेश्वरी नायक,युवा संयोजक विजय विक्की पटेल के साथ ही साथ समस्त पदाधिकारियों और सामाजिक बंधुओं की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button