CG:अध्यक्ष निर्दलीय, उपाध्यक्ष कांग्रेस, पार्षद बहूमत भाजपा ऐ कैसा है ना देवकर अजब-गजब कहानी.. नगर पंचायत देवकर कांग्रेस पार्टी के पार्षद अतुल शर्मा बने उपाध्यक्ष…8पार्षद भाजपा पार्टी के पास हाथ लगा कुछ भी नही…देवकर नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव मे हुआ बडा खेला
नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव

संजू जैन जिला संवाददाता बेमेतरा7000885784
देवकर से रमेश जैन की रिपोर्ट
बेमेतरा:देवकर नगर पंचायत में जहां कुछ दिनों पूर्व नगरी निकाय चुनाव सम्पन्न हुआ था उसमे निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश सिहौरे ने दोनों राष्ट्रीय पार्टी भाजपा और कांग्रेस को जोरदार तरीके से पटखनी देकर विजय प्राप्त किया और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनकर आए पार्षदो की स्थिति देखा जाए तो भाजपा पार्टी से आठ पार्षद, कांग्रेस पार्टी से छः पार्षद और एक निर्दलीय पार्षद चुनकर आए और जब नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों का शपथग्रहण समारोह हुआ तो भाजपा पार्टी से आठ और कांग्रेस पार्टी से सात पार्षदो ने अलग-अलग शपथ ग्रहण लिया भाजपा पार्टी से सांसद विजय बधेल और साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू इस शपथग्रहण समारोह में विशेष रूप से उपस्थित थे वहीं कांग्रेस पार्टी के पार्षदो ने अलग से नगर पंचायत परिसर में शपथ ग्रहण लिया।इसी के साथ आज शनिवार आठ मार्च को नगर पंचायत के लिए उपाध्यक्ष पद के चयन होना था जिसमें भाजपा पार्टी को लगा आठ पार्षद के साथ वे उपाध्यक्ष पद जीत कर चुने जायेंगे पर बहूत बड़ा खेला हो गया जब उपाध्यक्ष पद के नगर पंचायत परिसर में चुनाव सम्पन्न हुआ तो भाजपा पार्टी से वार्ड नंबर पांच के पार्षद रवि शंकर सोनी और कांग्रेस पार्टी से अतुल शर्मा ने नामांकन दाखिल किया चुनाव सम्पन्न हुआ और मतगणना हुआ तो आश्चर्य जनक परिणाम देखने को मिला कांग्रेस पार्टी अतुल शर्मा को दस और भाजपा पार्टी रवि शंकर सोनी को महज छह मत प्राप्त हुआ और इस मतदान में अध्यक्ष सुरेश सिहौरे ने भी मतदान किया था जिसे मिला कर सोलह मतदान हुआ था भाजपा पार्टी के पास पार्षदों की बहूमत संख्या होने के बाद भी दो पार्षदों ने क्रास वोटिंग कर कांग्रेस पार्टी को अपना मतदान कर उपाध्यक्ष अतुल शर्मा को जीत दिलाई।अब देखें नगर पंचायत देवकर की संख्या स्थिति अध्यक्ष निर्दलीय, उपाध्यक्ष कांग्रेस, पार्षद बहूमत भाजपा ऐ कैसा अजब-गजब कहानी है आने वाले समय में पी आई सी कमेटी का चयन किया जाएगा तब देखना होगा उस समय क्या समीकरण बनेगा।
ज्ञात हो कि नगरी निकाय चुनाव में देवकर में पहली बार अध्यक्ष पद चुनाव में बहूत निराशा जनक परिणाम देखने को मिला था जहां जहां बिहारी साहू को महज ६३७ मत प्राप्त हुए थे जो अबतक की देवकर के इतिहास में सबसे कमजोर और बहूत बड़ा पराजय हुई पर उपाध्यक्ष चुनाव में बहूत बड़ी जीत ये राजनीति का खेल शतरंज की खेल से ज्यादा भारी पड़ गया।
अतुल शर्मा को उपाध्यक्ष चुने जाने पर देवकर नगर के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों में भारी जोश है और सभी लोगों ने अतुल शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया साथ ही साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे ने भी अपने बधाई संदेश भेजा है।
वहीं एक ओर भाजपा पार्टी में मायूसी और घोर निराशा का माहौल है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ यह भाजपा पार्टी के लिए मंथन और आगे भविष्य के लिये क्या कदम होगा यह विचारणीय विषय होगा कि गलती कहां और कैसा हुआ।