विश्व महिला दिवस पर छत्रपति शिवा जी स्कूल में महिलाओं का किया गया सम्मान क्या थी इस बार की थीम और कौन हैं क्लारा क्या बोलें प्रिंसिपल मोहित नारी शक्ति पर जानें पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//8 मार्च 2025 दिन शनिवार कों विश्व महिला दिवस के अवसर पर छत्रपति शिवा जी स्कूल भटचौरा में महिला शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम रखा गया जहाँ महिला दिवस पर उनको प्रिंसिपल के द्वारा सम्मानित किया गया
प्रिंसिपल मोहित ने विश्व महिला दिवस पर प्रकाश डालते हुए बताया की इस दिवस को विशेष रूप से महिलाओं को समर्पित किया गया है। इस दिवस पर लोगों को महिलाओं के प्रति आदर सम्मान, उनके अधिकारों, उनकी उपलब्धियों को बताने के साथ ही लैंगिग समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
नारी अपने आप में एक शक्ति है,जब वह अपनी शक्ति को पहचान लेती है तब दुनिया की हर बंदिश को तोड़कर आगे बढ़ी है और अपनी नई पहचान बनाती है।
8 मार्च 2025 महिला दिवस की थीम
यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डालता है और लैंगिक समानता को बढ़ावा देता है। 6. हर साल, महिला दिवस पर महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक नई थीम होती है। इस बार महिला दिवस की थीम ‘Accelerate Action’ (कार्रवाई में तेजी) है।
कौन हैं क्लारा?
क्लारा ज़ेटकिन (जर्मनी में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के ‘महिला कार्यालय’ की नेता) नामक एक महिला ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का विचार रखा। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि हर साल हर देश में एक ही दिन – महिला दिवस – मनाया जाना चाहिए ताकि अपनी मांगों पर जोर दिया जा सके।