छत्तीसगढ़

CG – शहर में लगातार चोरियां व बढ़ती आपराधिक घटनाएं चिंता का विषय – रोहित सिंह आर्य

शहर में लगातार चोरियां व बढ़ती आपराधिक घटनाएं चिंता का विषय – रोहित सिंह आर्य

चोरियों में कमी के लिये लोगों को रहना होगा सजग साथ ही संदिग्धों की जानकारी तत्काल पुलिस को देनी होगी – पब्लिक वॉइस

जनता और पुलिस समन्वय व सहयोग से अपराधों में नियंत्रण संभव – पब्लिक वॉइस

जगदलपुर। शहर में लगातार हो रही चोरियों और आपराधिक घटनाओं ने शहर के नागरिकों के बीच चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। यह समस्या न केवल नागरिकों की सुरक्षा के लिए चुनौती बन गई है, बल्कि शहर की कानून-व्यवस्था को भी प्रभावित कर रही है।

इस विषय पर पब्लिक वॉइस संगठन के रोहित सिंह आर्य ने कहा कि शहर में लगातार चोरी व बढ़ती आपराधिक घटनाएं अत्यंत चिंतनीय है। इसे कम करने के लिये लोगों को सजग रहना होगा और संदिग्धों की जानकारी तत्काल पुलिस को देनी होगी। इसके अलावा, जनता और पुलिस के समन्वय व सहयोग से अपराधों में नियंत्रण लाया जा सकता है।

आर्य ने आगे कहा कि पुलिस प्रशासन को इस समस्या का समाधान करने के लिए तत्काल कार्रवाई करनी होगी। जिसके लिये पुलिस को शहर के विभिन्न हिस्सों में निगरानी और अधिक बढ़ानी होगी ताकि चोरियों की घटनाओं को रोका जा सके। शहर के महत्वपूर्ण स्थानों सहित डार्क स्पॉट एरिया पर सीसीटीवी कैमरे लगाने चाहिए ताकि चोरियों की घटनाओं को रिकॉर्ड किया जा सके और अपराधी को पकड़ने में आसानी हो।

आर्य ने यह भी कहा कि पुलिस को जन जागरूकता अभियान शुरू करना चाहिए ताकि लोग को अपने घरों और व्यवसायों की सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक हो सके।

आर्य ने यह भी कहा शहर की सुरक्षा किसी एक कि जिम्मेदारी नही सामूहिक व सकारात्मक प्रयास से ही घटनाओं में कमी लायी जा सकती है।

Related Articles

Back to top button