छत्तीसगढ़

CG- मंदिर के सामने दर्दनाक हादसा : दर्शन कर बाहर निकली महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर गई जान,फरार चालक की तलाश जारी…..

रायपुर। राजधानी में बंजारी मंदिर से दर्शन कर बाहर निकली महिला की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह हादसा खमतराई थाना क्षेत्र में हुई है। मृतका की पहचान 60 वर्षीय अघनिया बाई निषाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आज वह अपनी बेटी, दामाद, नाती और नातिन के साथ बंजारी मंदिर में दर्शन करने आई थी।

बंजारी मंदिर से जब सभी दर्शन कर बाहर निकले, तो ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में अघनिया बाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिवार के बाकी सदस्य बाल-बाल बच गए।

वहीं घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद खमतराई पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी के साथ ही ट्रक को जब्त कर लिया और चालक की तलाश शुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button