Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – होली पर्व के मदेनजर अवैध शराब बेचने वालो पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, जुमला शराब 17 लीटर 400 मि.ली. कुल रकम 11020 /- रूपये एवं 01 नग मोटर सायकल कुल 03 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया…

अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिकी करने वाले एवं लोकशांति भंग करने वालों पर परपा पुलिस की कार्यवाही

होली पर्व के मदेनजर अवैध शराब बेचने वालों एवं लोकशांति भंग करने वालो पर बस्तर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है।

कुल 03 प्रकरण में कुल जुमला शराब 17 लीटर 400 मि.ली. कुल रकम 11020 रूपये एवं 01 नग मोटर सायकल कुल 03 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी :-

(1) आरोपी लखेराम बघेल आरोपी-लखे राम बघेल पिता चैन सिंह बघेल उम्र 27 वर्ष सा. मावलीगुडा

जप्त सम्पत्ति :- 06 लीटर 300 मि.ली. अंग्रेजी शराब जुमला किमती 4550 रूपये एक नग मोटर सायकल क्र० CG-17-KL-5532

(2) आरोपी पदम सिंह कश्यप पिता बिरपाल कश्यप उम्र 23 वर्ष सा.मावलीगुड़ा सालेमारी पारा

जप्त सम्पत्ति :- 07 लीटर 200 मि.ली. अंग्रेजी शराब जुमला किमत 5200 रूपये

(3)आरोपी अजय नाग पिता गमा पिता गमा नाग उम्र 22 वर्ष सा.सोसनपाल

जप्त सम्पत्ति :- 3 लीटर 900 मि.ली. अंग्रेजी शराब जुमला किमती 1320 रूपय

जगदलपुर। विगत 4-5 दिनों में होली के मद्देनजर लोक शांति भंग करने वाले कुल 30 अनावेदकगणों के विरूद्ध धारा 126, 135 के तहत् प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

होली के मद्देनजर आज दिनाँक 12/03/2025 को लोक शांति भंग करने एवं संज्ञेय अपराध घटित करने के पूर्ण अंदेशा पर 02 अनावेदकगणों को गिरफतार कर उनके विरुद्ध 170/126,135 B.N.S.S. के तहत इस्तगाशा माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया।

विवरण :- पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के निर्देशण में आम जनो के द्वारा होली पर्व शांति व सौहाद्र पूर्वक मनाने, अवैध शराब विक्रय करने एवं लोक शांति भंग करने वाले व आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।

क्षेत्र में हो रहे लगातार अवैध शराब विक्रय के संबंध में पुलिस को लगातार सूचना मिल रहा था आबकारी एक्ट की कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा एवं अति० पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी केशलुर लक्ष्मण सिंह पोटाई के पर्वेक्षण में थाना प्रभारी परपा भोला सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित किया गया, टीम के द्वारा पृथक पृथक 03 प्रकरण आबकारी एक्ट का कार्यवाही कर कुल जुमला शराब 17 लीटर 400 मि.ली. कुल रकम 11020 रूपये एवं 01 नग मोटर सायकल जप्त कर कुल 02 आरोपिगणों को माननीय न्यायालय प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड लिया गया एवं होली पर्व के मद्देनजर विगत 03 04 दिनों में लोक शांति भंग करने वाले कुल 30 लोगों के ऊपर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर उनके विरूद्ध इस्तगाशा धारा 126,135 B.N.S.S. का माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया।

होली के मद्देनजर आज दिनांक 12/03/2025 को लोक शांति भंग करने एवं संज्ञेय अपराध घटित करने की पुर्ण आशंका पर धारा 170/126,135 B.N.S.S. के तहत कुल 02 अनावेदकगणों को गिरफतार कर उनके विरुद्ध इस्तगाशा तैयार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।

समस्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले कर्मचारी :-

निरीक्षक : भोला सिंह राजपूत
उप निरी० : प्रेम पानीग्राही सउनि० अविनाश झा सउनि० अजीत सिंह प्र.आर.क्र. 473 जोगी लाल बुडेक प्र.आर.क्र. 791 सुधीर मिश्रा

Related Articles

Back to top button