छत्तीसगढ़
CG – होली के अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने आज जगदलपुर स्थित सरकारी आवास,रामपाल स्थित लिंगेश्वर बाबा मंदिर, भाजपा कार्यालय में होली खेल लोगो को शुभकामनाएं दी…

जगदलपुर। होली के अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने आज जगदलपुर स्थित सरकारी आवास,रामपाल स्थित लिंगेश्वर बाबा मंदिर, भाजपा कार्यालय में होली खेल लोगो को शुभकामनाएं दी है।
बस्तर लोकसभा क्षेत्र से बस्तर सांसद महेश कश्यप ने आज अपने सरकारी आवास में पहुँचे भाजपा कार्यकर्ता, क्षेत्र के ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी है।
जगदलपुर स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री किरण देव सहित भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे एवम अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं को सांसद ने रंग गुलाल लगाकर उन्हें होली की बधाई दिया है।
भाजपा कार्यालय में होली के गानों पर बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप थिरकते हुए भी नजर आये।