राशिफल

आज का राशिफल: शनिवार को इस राशि के लोगों को होगा फायदा ही फायदा…जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन…

आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

मेष राशि (Aries Horoscope)

आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान सुख की प्राप्ति के योग हैं। घर के किसी बड़े बुजुर्ग से मार्गदर्शन मिलेगा। हालांकि, अहंकार से बचें और अपने शब्दों में संयम रखें।

क्या करें? – घर के मंदिर में तुलसी का पौधा लगाएं।

क्या न करें? – आज नया व्यवसाय शुरू करने से बचें।

शुभ रंग: हरा

वृष राशि (Taurus Horoscope)

आज आपके कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी। मेहनत का फल जल्द ही मिलेगा। पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें। सेहत को लेकर सतर्क रहें और ज्यादा यात्रा करने से बचें। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें।

क्या करें? – बुंदी का लड्डू गरीबों में बांटें।

क्या न करें? – समस्याओं को नजरअंदाज न करें।

शुभ रंग: पीला

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

आज आपके व्यक्तित्व का प्रभाव लोगों पर रहेगा। मित्रों के सहयोग से कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। व्यवसाय में जोखिम लेने से बचें। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकता है, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा।

क्या करें? – देवी दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें।

क्या न करें? – व्यवसाय में लापरवाही न करें।

शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

आज आप किसी नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। पैसों के मामले में सतर्क रहें और सोच-समझकर निर्णय लें। कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज साइन करने से पहले अच्छी तरह पढ़ लें।

क्या करें? – घर से निकलते समय इलायची खाएं।

क्या न करें? – तामसिक भोजन से बचें।

शुभ रंग: गुलाबी

सिंह राशि (Leo Horoscope)

आज आपके लिए दिन शुभ रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। धन संबंधी मामलों में सतर्कता बरतें, क्योंकि अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं।

क्या करें? – सरसों के तेल से हनुमान जी की पूजा करें।

क्या न करें? – परिवार में किसी से झूठ न बोलें।

शुभ रंग: केसरिया

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत और धैर्य का है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। मन थोड़ा विचलित रह सकता है, लेकिन आत्मविश्वास बनाए रखें।

क्या करें? – सोते समय सिरहाने दूध रखें और सुबह पीपल में अर्पित करें।

क्या न करें? – किसी को चोट पहुंचाने से बचें।

शुभ रंग: नीला

तुला राशि (Libra Horoscope)

आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। परिवार में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच लें।

क्या करें? – भगवान शिव को धतूरा अर्पित करें।

क्या न करें? – घर में लहसुन और प्याज का सेवन न करें।

शुभ रंग: नारंगी

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खानपान पर संयम रखें। घरेलू मामलों में धैर्य रखें, किसी विवाद से बचें।

क्या करें? – घर के दक्षिण कोण में 8 बादाम रखें।

क्या न करें? – शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें।

शुभ रंग: पीला

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आज का दिन सफलता लेकर आएगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन वाणी पर संयम रखें।

मक्या करें? – घी और गुड़ गाय को खिलाएं।

क्या न करें? – प्रेम संबंधों में जल्दबाजी न करें।

शुभ रंग: भूरा

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। कोई नई योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें और मानसिक शांति बनाए रखें।

क्या करें? – बरगद के पत्ते पूजा स्थल पर रखें।

क्या न करें? – गुस्से में कोई फैसला न लें।

शुभ रंग: लाल

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें।

क्या करें? – गरीबों को भोजन कराएं।

क्या न करें? – कोई भी कानूनी दस्तावेज बिना पढ़े साइन न करें।

शुभ रंग: केसरिया

मीन राशि (Pisces Horoscope)

आज आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, लेकिन सेहत को लेकर सतर्क रहें।

क्या करें? – सूर्य मंत्र का जाप करें।

क्या न करें? – मांस और मदिरा के सेवन से बचें।

शुभ रंग: हरा

Related Articles

Back to top button