छत्तीसगढ़

SARGUJA NEWS : स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लखनपुर इकाई द्वारा एस.डी.एम. के नाम दिया गया ज्ञापन

सरगुजा:
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) सरगुजा द्वारा आज लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और लापरवाही के खिलाफ ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पदों की कमी, निजी क्लीनिकों से व्यापार और मरीजों की खराब स्थिति पर प्रशासन से तत्काल कार्यवाही की मांग की गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक पलाश पाण्डेय, नगर सह मंत्री राहुल साहू, रघुवीर नगर SFS प्रमुख प्रिंस यादव, नगर महाविद्यालय प्रमुख अभिषेक साहू, नगर क्रीड़ा प्रमुख अभिषेक यादव, कैंपस मंत्री गुफरान, कैंपस सह मंत्री अनुज , कैंपस SFS प्रमुख विवेक साहू और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ज्ञापन देते हुए जिला संयोजक पलाश पाण्डेय – ने कहा कि लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति गंभीर है। यहां पर स्त्री रोग विशेषज्ञ की कमी, डॉक्टरों की लापरवाही, और मरीजों को निजी क्लीनिकों और लैबों में भेजने की प्रथा से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से अपील की कि स्वास्थ्य और शिक्षा, दोनों बुनियादी सुविधाएं हैं, जिनकी व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता पर होनी चाहिए।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन से निम्नलिखित मांग की:

1. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की जाएं।

2. डॉक्टरों की लापरवाही और निजी प्रैक्टिस की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए।

3. मरीजों को निजी लैबों में भेजने की प्रथा पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए।

4. स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और प्रभावशीलता को सुनिश्चित किया जाए।

यदि तीन दिन के भीतर कार्यवाही नहीं की जाती है, तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Related Articles

Back to top button