Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – 11 गिरफ्तार : होटल में सजी थी महफिल, 52 परियों पर दाव लगा रहे थे दिवाने, तभी पहुंच गई पुलिस, 11 गिरफ्तार, नगदी भी जब्त…..

रायपुर। रायपुर के गंज थाना क्षेत्र के गुरूनानक चौक स्थित होटल शुभ पैलेस में जुआ खेलते 11 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से 14 नग मोबाइल और 65 हजार नगदी जब्त किया गया है। गंज पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, गंज थाना क्षेत्र के गुरूनानक चौक पास स्थित शुभ होटल के एक कमरे में कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से हार-जीत का दांव लगा रहे थे। इसकी शिकायत मिलते ही गंज पुलिस ने रेड कार्रवाई की। होटल शुभ पैलेस के कमरा नंबर 209 में पुलिस जैसे ही पहुंची तो 11 जुआरी जुआ खेलते मिले। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 65,200 नगदी, 14 मोबाइल कीमत 3,54,000 हजार जब्त किया।

गंज थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 5 का अपराध दर्ज कर सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं से कार्रवाई की गई।

देखें आरोपियों के नाम…

1. पुलकित शर्मा पिता चन्द्रहास शर्मा उम्र 38 वर्ष निवासी कपूर होटल चौक श्याम नगर थाना तेलीबांधा रायपुर।

2. पंकज अग्रवाल पिता श्याम सुंदर अग्रवाल उम्र 35 वर्ष निवासी केपिटल सिटी फेस 2 मकान नंबर ।-3 थाना विधानसभा रायपुर।

3. शिव कुमार देवांगन पिता प्यारेलाल देवांगन उम्र 33 वर्ष निवासी कुशालपुर विनोबा भावे नगर थाना पुरानी बस्ती रायपुर।

4. प्रदीप बनर्जी पिता अमर नाथ बनर्जी उम्र 36 वर्ष निवासी सरस्वती नगर पंडरी थाना पंडरी रायपुर।

5. देव नारायण मिश्रा पिता नंदनी प्रसाद मिश्रा उम्र 36 वर्ष निवासी।-17, वसुंधरा नगर रायपुर थाना डी.डी. नगर रायपुर।

6. कुलेश्वर देवांगन पिता महेश देवांगन उम्र 30 वर्ष निवासी चन्द्रशेखर नगर पायल किराना स्टोर्स के पास पुरानी बस्ती थाना पुरानी बस्ती रायपुर।

7. देवराज पाल पिता किशन पाल उम्र 34 वर्ष निवासी आनंद भूमि-84, जोरा लाभांडी थाना खम्हारडीह रायपुर।

8. प्रकाश तिवारी पिता देवेन्द्र तिवारी उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम कांदुल थाना मुजगहन जिला रायपुर।

9. सौरभ तिवारी पिता रामाधार तिवारी उम्र 31 वर्ष निवासी सुन्दर नगर फुटबाल हाउस मकान नंबर 415 बी थाना डी.डी. नगर रायपुर।

10. सचिन्द्र सिंह पिता मेघराज सिंह उम्र 51 वर्ष निवासी फ्लैट नंबर 313 टीचर्स कालोनी कोटा थाना सरस्वती नगर जिला रायपुर।

11. लक्की निर्मलकर पिता राजेन्द्र निर्मलकर उम्र 25 वर्ष निवासी बजरंग चौक टिकरापारा थाना टिकरापारा जिला रायपुर

Related Articles

Back to top button