CG – छुट्टियों पर लगा ग्रहण : इस तारीख तक शिक्षक नहीं ले सकेंगे छुट्टी, शिक्षा विभाग के लिए स्पष्ट आदेश हुआ जारी…..

सूरजपुर। 31 मई तक शिक्षकों की छुट्टी पर भी प्रतिबंध रहेगा। शिक्षा विभाग के इस संबंध में स्पष्ट आदेश जारी कर दिया गया है। सूरजपुर के जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट आदेश जारी किया है, जिसमें शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों पर छुट्टी के प्रतिबंधित होने की बात कही गयी है। आदेश में साफ है कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
31 मई तक किसी भी तरह की छुट्टी अधिकारियों और कर्मचारियों को नहीं दी जायेगी। विशेष परिस्थिति में अवकाश सिर्फ कलेक्टर के आदेश पर ही मिल पायेगी। ये आदेश सरगुजा से पहले ही जारी हो चुका था, अब सूरजपुर से भी जारी कर दिया गया है। जानकारी मिल रही है कि अन्य जिलों से भी इसी तरह की आदेश जल्द ही निकलने वाला है।
जारी आदेश के मुताबिक 8 अप्रैल से 31 मई तक सुशासन तिहार का आयोजन किया जाना है। तीन चरणों में सुशासन तिहार मनाया जाने वाला है। पहला चरण 11 अप्रैल तक चलेगा, जबकि तीसरा और अंतिम चरण 5 मई से 31 मई तक संचालित होगा। डीईओ ने निर्देश दिया है कि तीन चरणों के दौरान जिले में पदस्थ सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टी पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। विशेष परिस्थिति में अवकाश की स्वीकृति और अनुमति कलेक्टर के निर्देश पर ही मिल सकेगा।
देखें आदेश…