छत्तीसगढ़

CG – अयोध्या में महापौर संजय पांडे ने किये राम लला और हनुमानगड़ी के दर्शन…

महापौर ने किया राम लला के दर्शन

अयोध्या में महापौर संजय पांडे ने किये राम लला और हनुमानगड़ी के दर्शन

प्रदेश के सुख शांति एवं समृद्धि के लिए की प्रार्थना

नगर वासियों के लिए सुख शांति एवं समृद्धि की कामना

जगदलपुर। जगदलपुर महापौर संजय पांडे मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले सरयू घाट पहुँच कर दर्शन कर स्नान किए उसके बाद रामलाल एवं संकट मोचन हनुमानगड़ी के दर्शन व पूजन किए। महापौर ने प्रदेश एवं नगर वासियो के सुख शांति और समृद्धि की कामना की।

महापौर संजय पांडे ने नगर निगम अयोध्या के विकास कार्यों को देखा। राम मंदिर ट्रस्टी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी मुलाकात की। यहां सेवा दे रहे कारीगरो का भी हाल-चाल जाना। मंदिर ट्रस्ट के सदस्य रमेश मिश्रा एवं सेवादार राम शंकर यादव से मुलाक़ात कर मंदिर संबंधी विषयों पर बातचीत की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा, दंतेवाड़ा जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम,मनीष सुराणा उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button