छत्तीसगढ़

CG – बालाजी मंदिर के सामने राम दरबार, शनिदेव और पंचमुखी हनुमान के मंदिर का शिलापूजन किया गया…

जगदलपुर। चैतन्य संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष शशिकांत सिंह गौतम ने बताया कि आज बालाजी मंदिर के सामने राम दरबार, शनिदेव और पंचमुखी हनुमान के मंदिर का शिलापूजन किया गया।

इस कार्यक्रम में यजमान के रूप में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद महेश कश्यप, वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, नगर पालिक निगम के महापौर संजय पांडे, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक एवं सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजाराम तोड़ेम, निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष श्याम सोमानी, एमआईसी निर्मल पाणिग्रही, पार्षद नरसिंह राव, लक्ष्मण झा, संजय विश्वकर्मा सहित विभिन्न वार्डों के पार्षदगण, सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष दशरथ कश्यप, सुबीर नंदी, महेंद्रकांत संघाणी, धरमचंद शर्मा, ब्रजेश सिंह भदौरिया, सोनू सिंह भदौरिया, संजीव कपूर, पुष्पा देवी अग्रवाल, बी जयराम, सरिता सोमानी, नगर के गणमान्य नागरिक, चैतन्य संकीर्तन मंडल के सभी सदस्यों सहित मंदिर निर्माण समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

शशि कांत गौतम ने बताया सर्व प्रथम शिलापूजन का कार्यक्रम शुभ मुहूर्त में जितेंद्र , वी वासुदेव राव एवं रूपेश खत्री के मार्गदर्शन में किया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा राम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों के स्वागत पश्चात अध्यक्ष द्वारा प्रतिवेदन का वाचन किया गया। मंचस्थ अतिथियों ने सभा को संबोधित किया।

मंच संचालन मंदिर निर्माण समिति के सचिव रमेश जैन के द्वारा किया गया और आभार प्रदर्शन चैतन्य संकीर्तन मंडल के सचिव सूर्यकांत सिंह के द्वारा किया गया। मंदिर निर्माण का कार्य श्री शारदा कंस्ट्रक्शन के द्वारा किया जाएगा। उक्त जानकारी संस्था के अध्यक्ष ने दी है।

Related Articles

Back to top button