छत्तीसगढ़

CG – युक्तियुक्तकरण नियम पर पुनर्विचार हेतु प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सर्व शैक्षिक संगठन ने किया भेंट…

युक्तियुक्तकरण नियम पर पुनर्विचार हेतु प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सर्व शैक्षिक संगठन ने किया भेंट

जगदलपुर। बस्तर जिला सर्व शैक्षिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से भेंट कर स्कूल शिक्षा विभाग में चल रहे युक्तयुक्तकरण के नियमों पर पुनर्विचार करने हेतु ज्ञापन सौंपा, इस संदर्भ में 8 माह पहले विसंगतियों को अवगत कराया गया था, जिससे विसंगतियां दूर करने हेतु इस प्रक्रिया को रोक दी गई थी। किन्तु इसे जस का तस पुनः पालन करवाया जा रहा है, सर्व शैक्षिक संगठन ने अपने मांग पत्र में युक्तियुक्तकरण के पूर्व सभी शैक्षिक पदों पर पदोन्नति किया जाना .राज्य शासन के 2008 के सेटअप के अनुसार माध्यमिक शाला में न्यूनतम छात्र संख्या पर एक प्रधान पाठक एवं 4 शिक्षक पदस्थ किया जाना। इसी नियम से शिक्षकों की भर्ती एवं पदोन्नति की गई है. युक्तियुक्तकरण में एक पद समाप्त किया जाना राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उल्लंघन है।

इसी प्रकार प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक एवं दो सहायक शिक्षक का पद स्वीकृत किया गया था। वर्तमान में एक पद कम कर दिया गया है,यह व्यावहारिक नहीं है। वर्तमान में प्राथमिक शाला में बालवाड़ी को भी जोड़ा गया है। इसमें एक अतिरिक्त शिक्षक की भी आवश्यकता होगी. जिससे शिक्षा का स्तर ऊँचा उठ सके। प्रत्येक माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला का स्वतंत्र अस्तित्व है, जिसमें नियंत्रण व शिक्षण व्यवस्था के लिए प्रधान पाठक जरूरी है। इससे सहायक शिक्षक व शिक्षकों को पदोन्नति भी भविष्य में मिलेंगी। जिन शालाओं में अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं, वहां पदस्थ शिक्षकों को अतिशेष। किया जाना आपत्तिजनक है।

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान् अंतर्गत खोले गए स्कूलों का संवर्ग निर्धारित किए जाने का भी मांग संगठन ने किया है, बस्तर जिला अंतर्गत दूरस्थ अंचलों में छात्र हित में किसी भी स्कूल को बंद ना किया जावै यह भी अनुरोध विधायक महोदय से की गई है। बीएड धारी शिक्षकों को पुनः सेवा में लेने के शासन के फैसले का स्वागत किया गया, और विधायक महोदय को धन्यवाद ज्ञापित किया गया,साथ ही कलेक्टर जिला बस्तर एवं एवं जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर को भी इन विसंगतियों से अवगत करा दिया गया है।

इस अवसर पर सर्व शैक्षिक संगठन के पदाधिकारी गजेन्द्र श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, देवदास कश्यप, राजेश गुप्ता ,प्रवीण श्रीवास्तव, अनिल प्रसाद गुप्ता , देव राज खूंटे,गणेश्वर नायक,तुलादास मानिकपुरी, बृजेश प्रसाद , अमित पॉल आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button