अन्य ख़बरेंछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

कवर्धा में पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य विषयों पर क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

कवर्धा में पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य विषयों पर क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

 

कवर्धा,  छत्तीसगढ़ एवं एमसीसीर ट्रस्ट के सहयोग से कवर्धा में पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों के लिए क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कवर्धा और आसपास के क्षेत्रों से लगभग 57 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिला स्वास्थ्य विभाग के मीडिया प्रभारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य सिकल सेल रोग (SCD), बच्चों में टाइप-1 मधुमेह, जन्मजात हृदय रोग (CHD) तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (MCH) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मीडिया की समझ को मजबूत करना और स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्टिंग को अधिक तथ्यपरक एवं संवेदनशील बनाना था।

विशेषज्ञों ने बच्चों में गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान, आवश्यक जांच, उपचार और उपलब्ध शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सही और सहज भाषा में प्रस्तुत स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लोगों को समय पर जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित कर सकती है। विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं तथा योजनाओं की जानकारी पहुँचाने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है।

 

*कार्यक्रम में निम्नलिखित विषयों पर चर्चा की गई:*

 

– सिकल सेल रोग की समय पर जांच, परामर्श और नियमित उपचार

– बच्चों में टाइप-1 मधुमेह के शुरुआती लक्षणों की पहचान और समय पर रेफरल

– जन्मजात हृदय रोग से प्रभावित बच्चों की शीघ्र पहचान, रेफरल और उपचार

– मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएँ, पूर्ण टीकाकरण, पोषण और एनीमिया नियंत्रण

– स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में समुदाय और मीडिया की सहभागिता

 

वक्ताओं ने कहा कि मीडिया, स्वास्थ्य विभाग और समुदाय के समन्वित प्रयासों से स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी अधिक लोगों तक पहुँचाई जा सकती है और सेवाओं के उपयोग को बढ़ावा मिल सकता है। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि स्वास्थ्य विषयों पर रिपोर्टिंग करते समय प्रमाणित जानकारी, संवेदनशील भाषा और जनहित को प्राथमिकता दें।

 

कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने और बच्चों एवं माताओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार पत्रकारिता को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गजेंद्र सिंह, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, यूनिसेफ के नेतृत्व में तथा डॉ. डी. श्याम कुमार, एमसीसीर ट्रस्ट के सहयोग से किया गया।

Related Articles

Back to top button