CG – बम्हनी के वार्षिक मंड़ई में शामिल हुयें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं सांसद महेश कश्यप…

बम्हनी के वार्षिक मंड़ई में शामिल हुयें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं सांसद महेश कश्यप
जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में नगरनार मंडल ग्राम बम्हनी में प्रतिवर्ष वार्षिक (मेला )मंडई का आयोजन होता है जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव व सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप ने माता सोनादई मंदिर पहुंच पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश व बस्तर की सुख समृद्धि की माता से कामना किया। वहीं बम्हनी के ग्रामवासियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का पारंपरिक रूप से ग्रामवासियों ने तिलक लगाकर स्वागत व अभिनंदन किया।
वार्षिक मंडई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि बम्हनी मे माता सोनादई मंदिर में ऐतिहासिक वार्षिक मंडई में शामिल होकर आप सभी के बीच आकर अभिभूत हूं।मेला में आयें सभी क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस को बधाई एवं शुभकामनाएं। बस्तर में आयोजित मेला,मंडई का अपना विशेष महत्व होता है। जिसमें हमारी बस्तर की कला संस्कृति,परम्परा का समावेश होता है।
वहीं मेला में प्रमुख रूप से सरपंच वेदवती कुंवर , जनपद उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप,मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया, मनोहर तिवारी, सुब्रतों विश्वास,राधे पन्र्दे, फूलसिंह नायर ,रधुराज देवांगन ,मेला राम ,बेरन्दू दास,देवी बधेल व माता पुजारी सोमारू , गणेश नागवंशी व देवतुल्य जनमानस उपस्थित थे।