CG – माता-पिता ममता ,लखन सिंह सैंय्याम ने अपनी बिटिया अनुष्का सैंय्याम के बीसवें जन्म दिवस को प्रकृति को समर्पित करते हुए 20 पौधे लगाने का निश्चय किया…

जन्मदिवस हो तो ऐसा हो
जगदलपुर। प्रकृति के साथ प्रेम कुछ इस तरह भी होना चाहिए। धन्य है ऐसे माता-पिता और समाज जो प्रकृति से जुड़ा हुआ है। माता-पिता ममता ,लखन सिंह सैंय्याम ने अपनी बिटिया अनुष्का सैंय्याम के बीसवें जन्म दिवस को प्रकृति को समर्पित करते हुए 20 पौधे लगाने का निश्चय किया। उन्होंने इसकी इच्छा अपने गोंडवाना समाज के महिला प्रकोष्ठ में इस बात को रखी।
महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी अध्यक्ष श्रीमती शीतल कोर्राम, सचिव प्रतिमा मरकाम कोषाध्यक्ष श्रीमती दीपा मांझी ने इस प्रस्ताव को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी पर्यावरण उप समिति के समक्ष रखी।
समिति ने इस भाव का आदर करते हुए इसे वृक्षारोपण पर्व के रूप में मनाने का निर्णय किया उन्होंने स्थानीय विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव से मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में उपस्थित की इच्छा व्यक्त की जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
इस प्रकार रविवार दिनांक 8 जून 2025 को महारानी अस्पताल के अंदर स्थित नर्सिंग हॉस्टल में इस वृक्षारोपण को करना सुनिश्चित किया गया। भारतीय रेट का समिति के पर्यावरण उप समिति ने इस कार्यक्रम में सभी पर्यावरण प्रेमियों को सादर आमंत्रित किया है।