CG – नगर निगम द्वारा आवासीय एवं समस्त व्यावसायिक भवनों की नपाई कार्य जारी, जगदलपुर के लगभग 35000 घरों एवं दुकानों की नपाई कार्य जारी…

नगर निगम द्वारा आवासीय एवं समस्त व्यावसायिक भवनों की नपाई कार्य जारी
जगदलपुर के लगभग 35000 घरों एवं दुकानों की नपाई कार्य जारी
जगदलपुर। नगर पालिका निगम जगदलपुर की महापौर संजय पांडे के दिशा निर्देश पर आयुक्त प्रवीण वर्मा के मार्गदर्शन एवं राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा एवं राजस्व अधिकारी विनय श्रीवास्तव व राजस्व उप निरीक्षक राजस्व कुलदीप पाणिग्रही के नेतृत्व मे सहायक राजस्व निरीक्षकों द्वारा नगर निगम जगदलपुर में स्थित समस्त आवासीय एवं व्यावसायिक भवनों की नपाई कार्य जारी है। नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 के आधार पर प्रति 5 वर्षो मे शहर की नपाई होनी चाहिए किन्तु 14 वर्षो के उपरांत मेयर इन काउंसिल ने महापौर संजय पांडेय के निर्देशन मे निर्णय लिया गया है। आवासीय एवं व्यवसायिक भवनो की नपाई जारी करना जो संपत्ति के सीमांकन और निर्माण नियमों का पालन सुनिश्चित करती है। यह प्रक्रिया संपत्ति के सटीक माप और निर्माण के दौरान नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए की जाती है।
2011 मे हुए सर्वे के अनुसार जगदलपुर में स्थित 27128 आवासीय एवं व्यावसायिक भवन हुआ करते थे जिससे नगर निगम को राजस्व लगभग 6 करोड़ आता है. 2025 में 14 साल बाद समस्त आवासीय एवं व्यवसायिक भवन की नपाई कार्य जारी है यह कार्य 22 मई को प्रारंभ की गई थी जो 15 जुलाई के आसपास नापाई का कार्य पूर्ण किया जाएगा।
2025 सर्वे के अनुसार लगभग 35 हजार के आसपास आवासीय एवं व्यवसायिक भवन रहेगी. लगभग जो संपत्ति कर आज 06 करोड़ नगर निगम को राजस्व के रूप में प्राप्त हो रही थी आने वाले समय में लगभग 12 करोड़ के आप-पास संपत्ति कर नगर निगम को प्राप्त होगी। आज दिनांक तक 6000 के आसपास आवासीय एवं व्यवसायिक भवनो की नपाई कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
महापौर संजय पांडे ने कहा नगर निगम के कर्मचारी संपत्ति की सीमांकन करते हैं.नपाई के बाद नगर निगम एक रिपोर्ट तैयार करती है जिसमें संपत्ति की सीमाओं मापो और अन्य प्रासंगिक जानकारी शामिल होती है.नपाई के माध्यम से नगर निगम यह पता लगा सकता है कि कोई अवैध निर्माण हुआ है या नहीं। जगदलपुर के समस्त जनता से आग्रह करना चाहता हूं निगम का सभी सहयोग प्रदान करें।
राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा नपाई यह सुनिश्चित करती है कि संपत्ति के निर्माण में सभी निर्माण नियमों का पालन किया जा रहा है। नपाई के माध्यम से संपत्ति की सीमांकन स्पष्ट होती है। नपाई संपत्ति के मूल्य निर्धारण मे भी मदद करती है। वर्तमान मे केंद्र एवं राज्य सरकार कि महत्वपूर्ण योजना नक्शा कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य मे तीन शहरो का चयन किया गया है जिसके अंतर्गत नगर निगम जगदलपुर भी शामिल है इसके तारतम्य में एजेंसी के द्वारा ड्रोन के माध्यम से फोटो ग्राफ़ी की जा रही है।जगदलपुर के समस्त भूमि स्वामी एवं कर दाताओ से अपील करना चाहता हूँ कि निगम के इस कार्य मे सहयोग करें।