छत्तीसगढ़ में सोनम-राजा जैसा कांड, शादी के महीनेभर बाद पसंद नहीं आया पति, पत्नी ने खाने में जहर देकर हमेशा के लिए सुला दी मौत की नींद…..

सरगुजा। इंदौर का राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने ही हत्या की साजिश रची थी। वैसी ही घटना सरगुजा से सामने आ रही है। एक नवविवाहिता ने पति को सिर्फ इसलिए मार दिया क्योंकि वह उसे पसंद नहीं था। नापसंदगी ने पति को हमेशा-हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दी। पत्नी ने पहले तो पति के लिए चिकन बनाया और उसमें कीटनाशक मिला दिया और पति को सामने बैठाकर खाना खिलाया और उसे तिल-तिल मरते देखते रही। मौत की यह कहानी सरगुजा के एक गांव की है। पत्नी ने महज 36 दिन के भीतर ही अपनी मांग का सिंदूर मिटा दिया।
बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विशुनपुर की एक युवती ने अपने पति के लिए मौत की भयावह कहानी लिख दी है। यह खौफनाक वारदात गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र अंतर्गत बाहोकुदर गांव की है। बुधनाथ सिंह और सुनीता का विवाह हुआ था। विवाह के महज 36 दिन बाद ही सुनीता ने पति को मारने की नीयत से चिकन और राइस बनाया और फिर उसमें कीटनाशक मिलाकर खिला दिया। खाना खाने के कुछ ही घंटों बाद पति बुधनाथ की मौत हो गई।
झारखंड पुलिस से जानकारी मिली है कि बुधनाथ सिंह की शादी 11 मई 2025 को विशुनपुर निवासी सुनीता सिंह से हुई थी। विवाह के अगले ही दिन सुनीता ने पति को यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि वह उसे पसंद नहीं है, और मायके लौट गई। पंचायत के बाद 5 जून को वह ससुराल लौटी। 14 जून को सुनीता पति के साथ बाजार गई और फसल में कीड़े मारने के बहाने कीटनाशक दवा खरीद लाई। पुलिस का कहना है कि उसने दो बार पति को जहर दिया खाना खिलाने की कोशिश की, लेकिन बुधनाथ ने दोनों बार किसी कारणवश वह भोजन नहीं किया। 15 जून की रात सुनीता ने मुर्गा-चावल में कीटनाशक मिलाकर पति को खाना परोसा। बुधनाथ ने खाना खाया और कुछ देर बाद ही उसकी तबियत बिगड़ी और मौके पर ही मौत हो गई। परिवार व ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। रंका थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा गया।
सुनीता की बात सुनकर पुलिस रह गई भौचक
पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की तब सुनीता ने अपनी सास पर ही जहर देने का सनसनीखेज आरोप लगा दिया। पुलिस ने जब सख्ती बरती और सुनीता ने जो कुछ बताया उसे सुनकर तो पुलिस भी भौचक रह गई। घर वालों को कुछ बोलते नहीं बना। सुनीता ने पुलिस को बताया कि बुधनाथ उसे पहले दिन से ही पंसद नहीं था। शादी से वह खुश नहीं थी। सुनीता के खुलासे के बाद पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज कर सुनीता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।