छत्तीसगढ़

CG – 2 कुओं में मिली 2 लाश : कपड़े से बंधे थे हाथ-पैर, इलाके में फैली सनसनी, जताई जा रही ये आशंका, जांच में जुटी पुलिस….

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बड़ी खबर सामने आई है। पाटन ब्लॉक के खम्हरिया गांव में दो शव अलग-अलग किसानों की बाड़ी के कुएं में मिले हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले को हत्या से जोड़कर इसकी जांच में जुट गई है। घटना अमलेश्वर थाना क्षेत्र की है।

दुर्ग के पाटन ब्लाॅक के अमलेश्वर से लगे ग्राम खम्हरिया में अलग-अलग दो कुएं से तेज बदबू आ रही थी। गांव वालों ने कुएं के पास जाकर देखा तो कपड़े से बंधे दो शव पानी में तैर रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल अमलेश्वर पुलिस को दी।

घटना की सूचना के बाद दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल खुद मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम ने दोनों कुएं से शव को निकाल लिया है। एक शव 10 से 12 वर्ष के बच्चे का है। वहीं, दूसरा शव 30-35 वर्ष की महिला का बताया जा रहा है। दोनों लाश तीन से चार दिन पुरानी बताई जा रही है। दोनों ही शव अलग-अलग कुएं में थे जो आपस में लगभग 35 40 मीटर की दूरी पर है।

हालांकि अभी दोनों मृतक कौन थे, इसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से मृतकों के संबंध में पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस आशंका जता राही है कि आरोपियों ने महिला और बच्चे का पहले मर्डर किया होगा, फिर दोनों के शव को कपड़े से बांधकर कुएं में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button