छत्तीसगढ़

CG कैबिनेट ब्रेकिंग : साय कैबिनेट की अहम बैठक इस तारीख को, लिये जा सकते हैं बड़े फैसले….

रायपुर। विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक 30 जून को होगी। ये बैठक कई मायनों में अहम होगी। माना जा रहा है कि इस दिन कैबिनेट से नये मुख्य सचिव का परिचय कराया जा सकता है। वैसे भी 30 जून मौजूदा मुख्य सचिव का आखिरी कार्यदिवस है। लिहाजा कैबिनेट में उन्हें विदाई भी दी जायेगी। कैबिनेट में कुछ अहम फैसले भी हो सकते हैं। दोपहर 12 बजे से ये बैठक मंत्रालय में होगी।

विष्णुदेव कैबिनेट की बैठक में मौजूदा मानसून को लेकर भी चर्चा होगी। किसानों को खाद बीज की उपलब्धता, डीएपी की कमी जैसे मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा होगी। वहीं मानसून सत्र को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा की जायेगी।

Related Articles

Back to top button