छत्तीसगढ़
CG- शिक्षक प्रमोशन BREAKING : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, 2798 शिक्षकों को मिली पदोन्नति, बनाए गए प्राचार्य, देखें लिस्ट….

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के शिक्षकों को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यरत कुल 2798 शिक्षकों को प्राचार्य (उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। इस आशय स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार, 1320 व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) और प्रधान पाठक (माध्यमिक शाला) को पदोन्नत कर प्राचार्य (उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) बनाया गया है। इसी तरह 1478 ई-संवर्ग के व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) एवं प्रधान पाठक (माध्यमिक शाला) को भी प्राचार्य के पद पर पदोन्नति दी गई है।
देखें लिस्ट….