छत्तीसगढ़

CG- घर में खून से लथपथ मिली महिला की लाश, जताई जा रही ये आशंका, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस….

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। महिला का शव उसके ही घर में मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले में मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल महिला की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के तेलसरा गांव की है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आशंका है कि विवाद के बाद पति ने ही कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं घटनास्थल पर जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button