छत्तीसगढ़
CG – भाजपा महिला मोर्चा ने गुरूओं का सम्मान किया…

भाजपा महिला मोर्चा ने गुरूओं का सम्मान किया
जगदलपुर। भाजपा महिला मोर्चा ने आज गुरू पूर्णिमा के मौके पर गुरूओं का सम्मान किया। भाजपा महिला मोर्चा की सदस्याओं ने डिमरापाल आश्रम में पद्मश्री धर्मपाल सैनी व प्रजापिता ब्रम्हकुमारी में मंजूषा दीदी को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा, ममता सिंह राणा, सफीरा साहू, गीता नाग, किरण सेन, लक्ष्मी कश्यप, ललिता बघेल , धानमती, शोभा रानी आदि उपस्थित रहे।