छत्तीसगढ़

CG – रायपुर सेंट्रल जेल में गैंगवार, केके के सहयोगी पर ब्लेड से जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में भर्ती…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल में एक सनसनीखेज वारदात हुई। जेल परिसर के भीतर पूर्व सीएम के करीबी रहे केके श्रीवास्तव के सहयोगी आशीष शिंदे पर जानलेवा हमला हो गया।

जेल में दो बदमाशों ने किया हमला

जेल में दो बदमाशों ने उस पर ब्लेड से हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसके चेहरे पर चोट आई है। उसे आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यूथ कांग्रेसी आशीष को पिछले दिनों तेलीबांधा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। ठगी के मामले में केके भी जेल में है। बताया जाता है कि आशीष के कई लोगों से पुराना विवाद भी है।

इस हमले के बाद रायपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जेल के भीतर धारदार हथियार कैसे पहुंचे और हमला कैसे हुआ? इन सवालों की जांच अब पुलिस कर रही है। पुलिस ने हमला करने वाले कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में इसे आपसी रंजिश या पूर्व नियोजित साजिश माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button