CG – CRPF जवान ने की आत्महत्या : सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर दी जान, एक दिन पहले छुट्टी से लौटा था जवान, मचा हड़कंप, जांच में पुलिस जुटी…..

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। सीआरपीएफ 22वीं वाहिनी में पदस्थ एक आरक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक़, मृतक सीआरपीएफ जवान का नाम पप्पू यादव था। बुधवार की सुबह यह घटना हुई है। सुबह करीब 5 बजे जवान ने आत्महत्या कर ली। उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद के गले पर गोली मार ली। गोली सिर को चीरते हुए बाहर निकल गयी। जवान की मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना से हड़कंप मच गया है।
मामले में बीजापुर के नैमेड़ थाने में केस दर्ज किया गया है। उसके पास से किसी तरह का नोट भी नहीं मिला है। बताया जा रहा है सीआरपीएफ जवान पप्पू यादव बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला था। जवान पप्पू यादव की पोस्टिंग सीआरपीएफ की 22वीं में थी। 1 दिन पहले ही यानी 29 जुलाई को छुट्टी से बिहार से बटालियन में लौटा था।
पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है। जवान पप्पू यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद जवान को अफसर गार्ड ऑफ ऑनर ददिया जायेगा। उसके बाद शव को ग्राम ठाकुरी, थाना चाल पोखरी, जिला भोजपुर के लिए भेजा जाएगा।