छत्तीसगढ़

CG कैबिनेट ब्रेकिंग : इस तारीख को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जा सकते हैं कई मत्वपूर्ण फैसले….

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 19 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक होने वाली है। सीएम साय के विदेश दौरे से पहले यह बैठक होगी। मंत्रालय, महानदी भवन में सुबह 11 बजे से बैठक बुलाई गई है, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने मीडिया के साथियों से चर्चा में बताया कि 19 अगस्त को कैबिनेट की बैठक हैं और कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण विषय रखें जाएंगे। इस पर निर्णय भी होगा। साथ ही जो भी फैसले लिये जाएंगे उसकी जानकारी बैठक खत्म होने के बाद मीडिया को दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button