छत्तीसगढ़

CG: आंगनबाड़ी में खेलते समय बच्ची की मौत, मासूम पर लोहे का एंगल गिरा, एक गिरफ्तार

आंगनबाड़ी केंद्र में खेलते समय परिसर में रखे धूमाल में प्रयुक्त लोहे का एंगल गिरने से बालिका की मौत

बिलासपुर। स्कूल परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में खेलते समय परिसर में रखे धूमाल में प्रयुक्त लोहे का एंगल गिरने से एक बालिका घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला है। आरोपी रोशन देवांगन को गिरफ्तार कर अग्रिम विवेचना की जा रही है।

बालिका मुस्कान महिलांग, निवासी तालापारा, राजीव गांधी शिक्षा मिशन स्कूल परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में खेलते समय परिसर में रखे धूमाल में प्रयुक्त लोहे का एंगल गिरने से घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना सिविल लाइन में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई। पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई गई, घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा आसपास के गवाहों के बयान दर्ज किए गए। फॉरेंसिक टीम से भी परीक्षण कराया गया।

पुलिस को जैसे ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हुई, उसी दिन भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) एवं 3(5) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी को पत्राचार किया गया तथा आरोपी रोशन देवांगन को गिरफ्तार कर अग्रिम विवेचना की जा रही है।

पुलिस प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर रहा है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button