छत्तीसगढ़

CG – एक और CRPF जवान ने ली अपनी जान : ड्यूटी के दौरान LMG से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप, जांच में पुलिस जुटी…..

सुकमा। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। सीआरपीएफ की 22वीं बटालियन में तैनात एक जवान ने ड्यूटी के दौरान कथित तौर पर अपनी ही लाइट मशीन गन (LMG) से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक जवान हाल ही में छुट्टी खत्म कर वापस ड्यूटी पर लौटा था। घटना मिनपा कैंप की है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान का नाम शशिभूषण है, जो कि बिहार का रहने वाले था। घटना के बाद साथी जवानों ने गोली चलने की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचने पर उसे खून से लथपथ हालत में पाया। इसके बाद तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई।

गौरतलब है कि जवान की आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button