छत्तीसगढ़

CG – छत्तीसगढ़ सिंधु महापंचायत में नए पदाधिकारी घोषित, बस्तर से मनीष मूलचंदानी बने प्रमुख सलाहकार…

छत्तीसगढ़ सिंधु महापंचायत में नए पदाधिकारी घोषित, बस्तर से मनीष मूलचंदानी बने प्रमुख सलाहकार

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ सिंधु महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष अमर गिदवानी ने शनिवार शाम को समिति की बैठक आहूत की जिसमे निम्नांकित पदाधिकारियों का चयन कर घोषणा की गई अध्यक्ष अमर गिदवानी, चेयरमैन चेतन तारवानी, वाइस चेयरमैन अशोक मालानी, वासुदेव जोतवानी, विनोद तलरेजा, महेंद्र आहूजा, कार्यकारी अध्यक्ष किशोर आहूजा, राजेश वासवानी, इन्दर डोडवानी, गोविन्द वाधवानी, महामंत्री राधाकिशन सुन्दरानी, कोषाध्यक्ष रवि ग्वालानी, महिला विंग अध्यक्ष भावना कुकरेजा, युवा विंग अध्यक्ष महेश आहूजा नियुक्त किए गए।

अध्यक्ष अमर गिदवानी ने महापंचायत के वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में संरक्षक मंडल का भी विधिवत गठन किया जिसमें सर्वश्री श्रीचंद सुंदरानी, सतीश थोरानी, सुंदरदास जादवानी, जिवतराम तोलवानी मोहनलाल तेजवानी, लधाराम नैनवानी, शमनलाल खुबचन्दानी तिल्दा, खेमचन्द मघ्यानी दुर्ग, राम गिड्डलानी तिल्दा, रुपचन्द भीमनानी राजनांदगांव, मुरलीधर माखीजा कोरबा, राजा देवनानी कांकेर सहित 12 सदस्यीय संरक्षक मंडल का गठन किया गया।

छत्तीसगढ़ सिन्धु महापंचायत के संरक्षक लक्ष्मीचंद गुलवानी, बसंत कुकरेजा बने एवं वाइस चेयरमैन बने चंदर विधानी, संजय रहेजा, लक्ष्मण जगवानी एवं शिव ग्वालानी को सलाहकार कानून एवं साहित्य विचारक के रूप में नियुक्त किया गया। छत्तीसगढ़ सिन्धु महापंचायत के अध्यक्ष अमर गिदवानी ने नियुक्ति की घोषणा की।

छत्तीसगढ़ सिंधु महापंचायत में बस्तर से सिन्धी पंचायत के अध्यक्ष मनीष मूलचंदानी को प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया गया, मनीष मूलचंदानी ने छत्तीसगढ़ सिंधु महापंचायत के समस्त पदाधिकारियों व वरिष्ठजनों का आभार माना. मनीष मूलचंदानी को सिन्धी पंचायत जगदलपुर के समस्त पदाधिकारीगण व समाज सदस्यों ने शुभकामनायें दी।

Related Articles

Back to top button