CG – कांग्रेस नेता पर FIR दर्ज, इस वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला…..

कांकेर। छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के वीडियो से छेड़छाड़ के मामले में कांग्रेस नेता अजय भास्वानी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद केस दर्ज किया हुआ है।
कांग्रेस नेता के इस पोस्ट को लेकर भड़के भाजपाई
दरअसल पूरा मामला केंद्रीय गृहमंत्री के वीडियो को छेड़छाड़ कर गलत तरीके से सोशल मीडिया में डाले जाने को लेकर है। कांग्रेस नेता ने अपने फेसबुक वॉल में वीडियो अपलोड किया। जिसे लेकर भाजपा का कहना है कि गृहमंत्री के वीडियो से छेड़छाड़ कर गलत तरीके डालकर दुष्प्रचार किया जा रहा है। मामले की शिकायत करने भाजपा कार्यकर्ता थाना पहुंचे, लेकिन 24 घंटे के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से भाजपा कार्यकर्ता नाराज हो गए।
नगर पालिका अध्यक्ष, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित तमाम नेता कोतवाली थाना पहुंच थे। वहीं जानकारी मिलने पर सांसद भोजराज नाग ने भी थाने पहुंचकर FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मामला तनाव पूर्ण बना रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना में ही बैठ जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद पुलिस ने वीडियो पोस्ट करने वाले कांग्रेस नेता अजय भास्वानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया।