CG – माता के गढ़ में हैवानियत! 4 साल की बच्ची से दादा ने की दुष्कर्म की कोशिश, बहला फुसलाकर वारदात को दिया अंजाम…..

डोंगरगढ़। नवरात्र से पहले माता के गढ़ डोंगरगढ़ से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की, जिसक बाद पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। फिलाहाल बच्ची की हालत सामान्य बताई जा रही है। पूरा मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है।
4 साल की मासूम से दरिंदगी
जानकारी के मुताबिक़, पूरा मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है। मासूम 4 साल की मासूम बच्ची प्री क्लास में पढ़ती है। वह घर से 150 मीटर दूर ही स्कूल की मैडम के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले 53 वर्षीय दादा ने बहला फुसलाकर बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की है।
बहला फुसलाकर वारदात को दिया अंजाम
इस बात का खुलासा तब हुआ जब बच्ची को दर्द हुआ। बच्ची पेशाब करने गयी तो उसे दर्द हुआ। जब उसे पेशाब करने में दर्द हुआ तो उसने इसके बारे में माँ को बताया। उसने बताया जब वह हमेशा की तरह ट्यूशन से घर लौट रही थी तो दादा ने उसे बहला फुसलाकर अपने पास बुलाया और उसे कमरे में लेकर उसके साथ गन्दा काम किया।
आरोपी दादा गिरफ्तार
इसके बारे में पता चलते ही हड़कंप मच गया उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बच्ची को तुरंत डोंगरगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है बच्ची की स्थिति अब सामान्य है। वहीँ आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके कमरे को सील कर दिया गया है। फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है।
बताया जा रहा है आरोपी दादा बच्ची के घर के सामने रहता था वह घर में अकेला रहता था, उसके घर में नशेड़ियों का आना जाना लगाए रहता था। घटना वाले दिन भी कुछ लोग उसके घर पर थे। फ़िलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है। आगे की कार्रवाई कारी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाइ की जायेगी।